हरपालपुर/हरदोई।थाना क्षेत्र के बारी गांव में मामूली विवाद में युवक को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर 4 नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था,वहीं दो लोगों को जेल भेज दिया है।
8 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस, दो नामजद आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है।जिससे अरवल पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लग रहा है।
अरवल थाना क्षेत्र के बारी गांव निवासी अनुज 25 पुत्र राकेश कुमार सिंह गुड्डू बीते 21 दिसंबर की रात अपने दरवाजे पर मौजूद था तभी गांव के ही आरोपियों ने असलहो से फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें अनुज को दाहिने पैर में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया था।घायल का ट्रामा सेंटर लखनऊ में इलाज चल रहा है।घायल के पिता की तहरीर पर, पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले के तहत आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने 3 दिन बाद गोली कांड के दो आरोपियो को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि 8 दिन बीत जाने के बाद भी दो आरोपी अभी तक फरार चल रहे हैं। अरवल पुलिस अभी तक घटना में प्रयुक्त असली भी बरामद नहीं कर पाई है। वही पीड़ित राकेश कुमार सिंह ने अरवल पुलिस पर आरोपियों से मिले होने का आरोप लगाते हुए अपने परिवार की जान को खतरा बताया है। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार से फरियाद कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।