March 17, 2026 1:20 am

हरदोई, 37 पुरुषों ने नसबंदी की सेवा  प्राप्त की

लक्ष्य से अधिक 37 पुरुषों ने अपनाई पुरुष नसबंदी
यह स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के प्रयासों का परिणाम है: डा. राजेश कुमार तिवारी
हरदोई।जनपद में वित्तीय वर्ष 2022-23 में शासन स्तर से 36 नसबंदी का कार्यभार निर्धारित किया गया है जबकि वित्तीय वर्ष के खत्म होने से पहले ही इस लक्ष्य से अधिक 37 पुरुषोंने नसबंदी की सेवा  प्राप्त की है। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. राजेश कुमार तिवारी ने दी।मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि लक्ष्य से अधिक हरियावाँ और सुरसा में 11-11 पुरुषों ने,जिला अस्पताल में 7 पुरुषों ने, बावन और टड़ियावाँ ब्लॉक में 2-2 पुरुषों ने नसबंदी की सेवा अपनाई है।समय से पहले लक्ष्य को प्राप्त करना  स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के द्वारा किया जा रहे प्रयासों का परिणाम है।इस कार्य में लगे सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं।इसका एक कारण और भी है कि लोगों में जागरूकता भी बढ़ी है।साथ ही पुरुषों ने भी अपनी जिम्मेदारी को समझा है और वह नसबंदी की सेवा अपनाने के लिए आगे आए हैं।मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि जो ब्लॉक कार्यभार को हासिल करने से पीछे रह गए हैं वह लक्ष्य को प्राप्त करने का  प्रयास करें।नोडल अधिकारी डा. सुशील कुमार ने बताते है।कि पुरुष नसबंदी  महिला नसबंदी की अपेक्षा ज्यादा सुरक्षित होती है।इसमें कोई चीरा टांका नहीं लगाया जाता है।यह परिवार नियोजन का स्थायी साधन है।पुरुष नसबंदी वह सभी पुरुष करवा सकते हैं जो 60 साल से कम आयु के हैं और जिनका कम से एक साल का बच्चा हो जिनका परिवार पूरा हो गया हो पुरुष नसबंदी कराने पर पुरुष को 3000 रुपये की प्रोत्साहन राशि तथा प्रेरक को 400 रुपये की धनराशि दी जाती है।परिवार कल्याण कार्यक्रम से संबंधित जानकारी टोल फ्री नंबर 104 पर कॉल कर ली जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें