कमरुल खान
बिलग्राम हरदोई ॥ तहसील के राजस्व अमीन मोमिन सिद्दीकी के 31जुलाई क़ो सेवानिवृत होने पर उपजिलाधिकारी राहुल कश्यप विश्वकर्मा तहसीलदार विनीत कुमार समेत सभी सहकर्मियों ऩे विदाई दी उनके कार्यकाल क़ी सराहना क़ी । राहुल कश्यप विश्वकर्मा ने कहा कि मोमीन जी अपने काम को बेहद ईमानदारी से करते थे उनके साथ मै कयी बार कटरी महादेवा गंगा जी के तराई इलाके में भ्रमण किया तो देखा कि मोमीन जी बगैर खौफ के अपने काम बेहद ईमानदारी से करते नजर आये विदाई समारोह में बिलग्राम एजीबी शाखा प्रबंधक मेहुल वर्मा भी मौजूद रहे उन्होंने मोमीन के कामों की सराहना करते हुए कहा कि हम ज्यादा समय तो उनके साथ नहीं व्यतीत कर पाया क्योंकि अभी हाल में मै भी सांडी शाखा से बिलग्राम की एजीबी शाखा स्थानांतरित होकर आया हूं लेकिन यहां आकर मुझे पता चला है कि मोमीन सिद्दीकी की सख्ती के कारण बैंक का काफी एनपीए डाउन हुआ है जिस शाखा में सबसे ज्यादा एनपीए था आज वो जिले में सबसे कम एनपी वाली शाखा बची है इसका श्रेय भी काफी हद तक मोमीन सिद्दीकी को जाता है आज वो सेवानिवृत्त हो रहे हैं हम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ और साथ ही ये भी अपेक्षा करता हूँ कि जब कभी बैंक को उनकी जरूरत होगी वो अपना कीमती समय जरूर देगें।















