March 12, 2026 10:24 am

खानकाहे नसीरीया चिश्तिया बिलग्राम शरीफ़ में रोज़ा इफ्तार, कुरआन मुकम्मल और शहादत-ए-मौला अली का कार्यक्रम बिलग्राम शरीफ़।

बिलग्राम हरदोई। ।20 रमज़ान के मौके पर खानकाहे नसीरीया चिश्तिया बिलग्राम शरीफ़ में हर साल की तरह इस साल भी रोज़ा इफ्तार का एहतिमाम किया गया। यह कार्यक्रम हज़रत सरकार सैय्यद शाह मोहम्मद अफसर अली नसीरी, सज्जादानशीन खानकाहे नसीरीया की जानिब से आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी तादाद में रोज़ेदारों और अकीदतमंदों ने शिरकत की।
रोज़ा इफ्तार के बाद नमाज़-ए-मगरिब अदा की गई। इसके बाद हज़रत सैय्यद अज़हर अली नसीरी उर्फ बड़े भैया की फातेहा दिलाई गई, जिसमें लोगों ने अकीदत के साथ शिरकत कर दुआएं मांगी।
इसके बाद नमाज़-ए-ईशा के बाद 21वीं तरावीह में खानकाहे नसीरीया की मस्जिद में कुरआन पाक मुकम्मल किया गया। तरावीह में महताब आलम नसीरी ने कुरआन पाक सुनाने की सआदत हासिल की।
इस मौके पर 21 रमज़ान को मौला-ए-कायनात, शेर-ए-ख़ुदा हज़रत मौला अली अलैहिस्सलाम की शहादत के सिलसिले में बयान भी किया गया, जिसमें उनकी जिंदगी, इल्म, अदल और इस्लाम के लिए दी गई कुर्बानियों को याद किया गया।
कार्यक्रम के आखिर में मुल्क और उम्मत की सलामती, अमन-ओ-अमान और तरक्की के लिए खास दुआ की गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें