April 17, 2026 12:21 pm

हरदोई की बेटी ने रचा इतिहास,तो विद्यालय ने भी निभाया अपना दायित्व-

हरदोई।डॉ.हरिशंकर मिश्र पीजी कॉलेज मलिहामऊ में बी.ए.तृतीय सेमेस्टर की छात्रा रोशनी देवी पुत्री राधेश्याम निवासिनी नयागांव मुबारकपुर ने स्टेट लेवल जूडो चैंपियनशिप जीती।जालंधर में होने वाली नेशनल जूडो चैंपियनशिप के लिए चयनित होकर अब लखनऊ विश्वविद्यालय ऐथलीट एसोसिएशन लखनऊ का प्रतिनिधित्व करेंगी मलिहामऊ की छात्रा रोशनी।इस मौके पर महाविद्यालय के प्रबन्धक धनंजय मिश्र ने आगामी जालंधर में होने जा रही नेशनल जूडो चैंपियनशिप की फीस की धनराशि का चेक देकर छात्रा का उत्साहवर्धन किया और नेशनल मेडल जीतकर लाने के लिए प्रोत्साहित किया इस मौके पर महाविद्यालय परिवार के प्राचार्य डॉ प्रभात दीक्षित,नफीस अहमद,वंदना दीक्षित, शैशव त्रिपाठी, क्रान्ति गुप्ता, ज्योति श्रीवास्तव,वरुण दीक्षित आदि सभी ने बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें