April 30, 2026 10:40 pm

ज़िम्मेदार बनाता है पुरस्कार,सामाजिक संस्थाओं ने किया समाज का कल्याण

हरदोई।समाज में  सामाजिक संस्थाओं द्वारा लोगों के कल्याण का कार्य सदैव से होता आया है।बाबा विनोबा कहते थे कि पार्ट अर्थात भूमिका ,प्रोमिज अर्थस्त आश्वासन और प्राइज अर्थात पुरुस्कार मिलना जिम्मेदारी बढ़ने का प्रतीक है।
इस तरह के विचार सर्वोदय आश्रम हरदोई में विनोबा सेवा आश्रम को स्वामी राम मानवता पुरुस्कार प्राप्ति के बाद पवनार वापसी के अवसर पर सम्मान समारोह पर रमेश भइया ने व्यक्त करते हुए कहा कि सर्वोदय आश्रम कल्याण के अनेक क्षेत्रों में पुनीत काम कर रहा है। उषा इंटरनेशनल के सौजन्य से सिलाई का अद्भुत काम किया जा रहा है। जमनालाल बजाज पुरुस्कार से सम्मानित विमला बहन ने सिलाई की बहनों के स्वाबलंबन के क्षेत्र में क्रांतिकारी भूमिका का जिक्र किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डाक्टर अशोक कुमार शुक्ला अपर आयुक्त राजस्व परिषद ने कहा कि इस प्रकार के सम्मान निश्चित रूप से उत्साह प्रदान करते हैं।उन्होंने अपने प्रशासनिक कार्यकाल जो उत्तराखंड में बीता उसमे हिमालयन संस्थान द्वारा की जा रही सेवा का उल्लेख किया। सर्वोदय आश्रम की उन समाजसेवी गतिविधियों का भी वर्णन किया, जिन्होंने उनके अधिकारी मन को प्रभावित किया। विशिष्ट अतिथि केएस राव प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज बावन हरदोई ने कहा कि स्वाबलंबन के क्षेत्र में यह अद्भुत प्रशिक्षण है। उषा इंटरनेशनल की प्रतिनिधि क्षमा बहन ने देश में दिए जा रहे प्रशिक्षण की विस्तार से रिपोर्ट रखी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए दीदी उर्मिला श्रीवास्तव ने कहा कि  उत्तरप्रदेश के सात जिलों में 500 के लगभग सिलाई विद्यालय चलाए जा रहे हैं ।यह एक पुण्य का कार्य है।जो बहनों को स्वाबलंबन का पाठ पढ़ाता है। इस अवसर पर  सुरेश श्रीवास्तव जी को आदर्श विद्यालय के सफल संचालन तथा ब्रजेश कुमार सक्सेना को उषा सिलाई स्कूलों की उत्तम व्यवस्था हेतु सम्मानित किया गया। सभी का धन्यवाद सर्वोदय आश्रम के संस्थापक सदस्य विजय प्रकाश ने देते हुए कहा कि  आश्रम का कार्य इसी प्रकार निरंतर बढ़ता रहे।इस अवसर पर लखनऊ से आई समाजसेवी  सुमन शुक्ला,सत्यार्थी व सुमित श्रीवास्तव ने कार्यक्रम में सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें