हरदोई। जड़ी-बूटियों से ज़िंदगी में खुशहाली लाएं,घर के आंगन में औषधीय पौधशाला बनाए। सर्वोदय आश्रम में मिशन आरोग्यकार के तहत औषधीय पौध रोपे गए।
आश्रम के परिसर में वरिष्ठ आईएएस अशोक कुमार शुक्ला ने औषधीय पौध रोपण किया। उन्होंने कहा हरे-भरे पौधे लगा कर पृथ्वी का श्रंगार किया जा सकता है। खुशहाल ज़िंदगी के लिए जड़ी-बूटी बेहद ज़रूरी है। समाजसेवी व शिक्षाविद सुमन बहन ने तुलसी के औषधीय पौधे की ज़रूरत को ज़रूरी बताया। अध्यक्षता कर रहीं आश्रम की अध्यक्ष उर्मिला श्रीवास्तव ने परिवार सेहत वाटिका, सामुदायिक सेहत वाटिका के बारे बताया। उन्होंने औषधीय पौध रोपण को लेकर जानकारी दी। कार्यक्रम में समन्वयक बृजेश कुमार सक्सेना, एकलव्य कुमार,राजीव और विजय कुमार ने भरपूर सहयोग किया।














