March 16, 2026 9:16 pm

कोतवाल ने व्यापारियों की बैठक में सुरक्षा के टिप्स दिए

हरपालपुर,हरदोई।कस्बे के व्यापारियों के साथ हरपालपुर कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक की अध्यक्षता मे सोमवार को हुई बैठक में सर्राफा कारोबारी व गेस्ट हाउस संचालको के साथ बैठक कर सुरक्षा के टिप्स दिए है।प्रभारी निरीक्षक उमाकांत दीपक ने बैठक में व्यापारियों से कहा कि अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरा लगवाएं। रात में दुकान बंद करते समय बाहर लगे बल्ब को जला दे।  सराफा मार्केट में पुलिस की गश्त  साथ की जाएगी। गेस्ट हाउस संचालकों को कड़ी हिदायत देते हुए बताया कि निर्धारित समय से ज्यादा अगर डीजे बजाया गया तो कार्यवाही की जाएगी। इस मौके पर सर्राफा कारोबारी पप्पू त्रिवेदी, राम नरेश द्विवेदी, सुमित, अमर सिंह, संजीव राहुल तिवारी अतुल सक्सेना आदि  मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें