December 16, 2025 9:16 pm

सीडीओ आकांक्षा राना ने बाढ़ निरोधक कार्यों का किया निरीक्षण

हरदोई।आकांक्षा राना, मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विकास खण्ड हरपालपुर में रामगंगा नदी के तट पर स्थित ग्राम गौरिया एवं दुर्जना की बाढ़ निरोधक परियोजना के अन्तर्गत अधिशासी अभियन्ता, शारदा नहर द्वारा मनरेगान्तर्गत कराये जा रहें बाढ़ निरोधक कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय प्रमोद सिंह चन्द्रौल,उपायुक्त, श्रम रोजगार, डा संतोष वर्मा, खण्ड विकास अधिकारी, हरपालपुर एवं अधिशासी अभियन्ता, शारदा नहर उपस्थित थे।मनरेगान्तर्गत उक्त दोनो परियोजनाओं हेतु अधिशासी अभियन्ता, शारदा नहर को कुल 39.90 लाख रू प्रति परियोजना स्वीकृत हुए थे, जिसमंे 27.95 लाख रू श्रमांश में एवं 11.95 लाख रू सामग्री पर प्रति परियोजना व्यय किये जाने का प्रावधान था।  उक्त सम्पूर्ण धनराशि दो किश्तों में कार्यदायी संस्था को प्रदान कर जा चुकी है, परन्तु द्वितीय किश्त के सापेक्ष मौके पर कार्य बन्द था।निरीक्षण के कार्य प्रभारी अवर अभियन्ता विवेक शुक्ला एवं अमित कुमार कार्य से सम्बन्धित पत्रावली नही दिखा सके, जबकि निरीक्षण की पूर्ण सूचना दो दिन पूर्व ही अधिशासी अभियन्ता, शारदा नहर को दी जा चुकी थी। निरीक्षण के समय पाया गया कि 01 जून,2021 से श्रमिकों के मास्टर रोल जारी है परन्तु कार्य 07 दिन विलम्ब से आज शुरू हुआ है। 90 श्रमिकों के एमआर जारी हुए थें, परन्तु मौके पर 20 लोग ही कार्य कर रहें थे। वर्षा काल समीप है दोनों किश्तों की धनराशि कार्यदायी संस्था को प्राप्त हो जाने के बाद भी कार्य प्रारम्भ न करना अनुचित है। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा अधिशासी अभियन्ता शारदा नहर को कारण बताओं नोटिस जारी करते हुए कार्य प्रभारी अवर अभियन्ता विवेक शुक्ला एवं अमित कुमार का वेतन कार्य पूर्ण होने तक बाधित कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें