March 16, 2026 7:07 am

घर में घुसकर विवाहिता से की छेड़छाड़, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल

बिलग्राम/हरदोई।कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जरौलीशेरपुर में देर रात घर में परिवार के साथ विवाहिता सो रही थी। उसी समय गांव का ही युवक सचिन घर के कमरे मे अचानक घुस आया और महिला से छेड़कानी करने लगा। महिला ने विरोध करते हुए शोर गुल किया। इसी शोर गुल के बीच  महिला का सारा परिवार जग गया।परिवार वालों को जगता देख सचिन ने भागने की कोशिश की लेकिन कामयाब न हो सका। परिवार वालो ने  सचिन को पकडकर 112 नम्वर डायल किया।  मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई, जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें