March 16, 2026 1:47 am

होली मिलन समारोह शाहाबाद में संपन्न

हरदोई।बीबीनगर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ राम नाथ मिश्र की स्मृति में उनके छोटे पुत्र एवं पकाना रामलीला कमेटी के अध्यक्ष बबलू मिश्र ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। जिसमें बड़ी संख्या में संभ्रांत जनों और मीडिया कर्मियों ने भाग लिया।
शाहाबाद के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ राम नाथ मिश्र की स्मृति में उनके कनिष्ठ पुत्र बबलू मिश्र द्वारा एक मैरिज हॉल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में बड़ी संख्या में सभी वर्गों के लोग शामिल हुए। चूंकि नगर निकाय चुनावों की आहट है। ऐसे में एक वृहद होली मिलन समारोह आयोजन करना सियासत का एक हिस्सा माना जा रहा है। हालांकि इस होली मिलन समारोह में शेर और मेमना दुश्मन और दोस्त यानि कि हर वक्त 36 के आंकड़े में रहने वाले भी शामिल देखे गये। जिस घाट पर शेर और मेमना एक साथ पानी पिए उस घाट पर खुसर फुसर होना स्वाभाविक है।होली मिलन समारोह में भी यही हुआ। आयोजक बबलू मिश्र ने बताया, वर्ष 2019 में पिताजी की मृत्यु के बाद उन्होंने प्रतिवर्ष होली मिलन कार्यक्रम आयोजित करने का मन बनाया था। परंतु  20 और 21 में कोरोना की वजह से वह यह कार्यक्रम आयोजित नहीं कर सके। 22 में उनको होली मिलन समारोह करने का मौका मिला। सभी ने उनके आग्रह को स्वीकार किया और बड़ी संख्या में लोग होली मिलन समारोह में आए, जिसके लिए वह सभी का आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने सियासी होली मिलन समारोह से स्पष्ट रूप से इनकार किया। उन्होंने कहा वह अपनों के बीच बैठना चाहते थे इसीलिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लेकिन समारोह में शामिल हुए अधिकांश लोग इसे नगर निकाय के चुनावों से जोड़कर देख रहे हैं। बबलू मिश्र नगर निकाय चुनावों के पुरोधा रह चुके डॉ राम नाथ मिश्र के कनिष्ठ पुत्र हैं। उन्होंने शाहाबाद नगर क्षेत्र में कई वर्ष तक नगर निकाय के चुनाव में अपना भारी दखल रखा और हमेशा चर्चा में बनी रहे। अब उनकी इस विरासत को आगे बढ़ाने के लिए बबलू मिश्र पठकाना रामलीला कमेटी के अध्यक्ष होने के बाद से सियासत की खुरदुरी डगर पर बढ़ने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि श्री मिश्र खुलकर नहीं बोल पा रहे। लेकिन एक युवाओं का बड़ा वर्ग उन्हें नगर निकाय चुनाव में उतरने के लिए प्रेरित कर रहा है और संभवतः युवा वर्ग की यह टीम अपने मकसद में कामयाब होगी। फिलहाल कल का होली मिलन समारोह चर्चा का विषय बन गया। इस होली मिलन समारोह से नगर निकाय चुनावों की नीव पड़ चुकी है। भारतीय जनता पार्टी के संभावित उम्मीदवारों में खलबली का आलम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें