March 17, 2026 1:41 am

अवैध रूप से पशुओं से भरा हुआ ट्रक मिला

मल्लावां/हरदोई।मल्लावां में रात्रि के समय मेंहदीघाट रोड पर पशुओं को एक ट्रक में अवैध रूप से लाद रहे लोग शोर सुनकर गाड़ी छोड़कर भाग गए।
कोतवाली के राघौपुर चौकी क्षेत्र के ठाठिया जाहिदपुर गांव के पास राजेन्द्र के खेत में रात्रि 2 बजे कुछ लोग अन्ना पशुओं को एक ट्रक में लाद रहे थे। ग्राम प्रधान सरोज कुमार व उनके साथियों के शोर करने पर ट्रक चालक व अन्य लोग पशुओं व ट्रक को छोड़कर भाग गए। प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर 15 पशुओ को  प्रधान के सुपुर्द कर गौशाला भेजवाया। पुलिस ने प्रधान की तहरीर पर ट्रक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि रात्रि में प्रधान की पशुओं को अवैध रूप से लादने की सूचना पर पुलिस पहुची थी। तब तक गौ तस्कर ट्रक छोड़कर भाग गए। मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें