बिलग्राम हरदोई। । नगर के मोहल्ला कसुपेट स्थित ए.आई. पब्लिक स्कूल में 30 मार्च को वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9:00 बजे हुई, जिसमें अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। इसके साथ ही शैक्षणिक एवं अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को शील्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
पुरस्कार प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के नाम इस प्रकार हैं—
कक्षा 1 से शाद, कक्षा 2 से अलीना, कक्षा 3 से शानू, कक्षा 4 से आदर्श, कक्षा 5 से अब्दुल्लाह, कक्षा 6 से अदीबा, कक्षा 7 से निखिल तथा कक्षा 8 से सौम्या।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक फैज़ान अब्बास, प्रधानाचार्य लक्ष्मी श्रीवास्तव सहित रितिक अग्निहोत्री, इरफान जाफरी, अर्पित, अदिति, स्वाती, देव, सुंबुल एवं अन्य शिक्षकों ने सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम का समापन उत्साह और उमंग के साथ हुआ, जिसमें विद्यार्थियों की प्रतिभा और मेहनत की सराहना की गई।















