April 15, 2026 3:51 am

अग्निशमन दिवस पर बिलग्राम में चला जागरूकता अभियान

बिलग्राम हरदोई। । 14 अप्रैल 2026 को अग्निशमन दिवस के अवसर पर कस्बा बिलग्राम क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को आग से बचाव और सुरक्षा के प्रति सजग करना रहा।


अभियान का नेतृत्व प्रभारी अग्निशमन केंद्र बिलग्राम अशोक कुमार द्विवेदी ने किया। उनके साथ फायरमैन अमन द्विवेदी, करुणा शंकर, दीपक कुमार, अजय कुमार और अरविंद कुमार सहित पूरी टीम मौजूद रही।
इस दौरान टीम ने आम लोगों को आग लगने की स्थिति में अपनाए जाने वाले उपायों, सतर्कता बरतने और तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना देने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही आग से बचाव के व्यावहारिक तरीकों का प्रदर्शन भी किया गया, जिससे लोगों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें