April 8, 2026 8:11 pm

विधवा ने युवक पर विवाह का झांसा देकर दुष्कर्म व ठगी का लगाया आरोप रिपोर्ट दर्ज

बिलग्राम, हरदोई। कोतवाली बिलग्राम क्षेत्र के रहुला गांव की रहने वाली एक विधवा महिला ने गांव के ही लालजीत उर्फ भूरा पर विवाह का झांसा देकर दुष्कर्म और ठगी करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पीड़िता के अनुसार, पति की मृत्यु के बाद उसकी आरोपी से बातचीत शुरू हुई थी। आरोप है कि युवक ने शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसी दौरान उसने गाड़ी खरीदने के नाम पर महिला से करीब पांच लाख रुपये भी उधार ले लिए।
महिला का कहना है कि अब आरोपी उसे धोखा देकर दूसरी जगह शादी करने की तैयारी कर रहा है और उसके परिजन भी इसमें उसका साथ दे रहे हैं। पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें