March 27, 2026 8:07 pm

आपत्तिजनक वीडियो को लेकर बिलग्राम कोतवाली में शिकायत, कार्रवाई की मांग

बिलग्राम, 26 मार्च 2026। सोशल मीडिया पर प्रसारित एक आपत्तिजनक वीडियो को लेकर क्षेत्र में विवाद गहरा गया है। इस संबंध में हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने बिलग्राम कोतवाली पहुंचकर इंस्पेक्टर हाकिम सिंह को तहरीर सौंपते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की।
शिकायतकर्ता हिंदू जागरण मंच के जिला सह संयोजक एडवोकेट कौशलेंद्र सिंह गुड्डा ने आरोप लगाया कि यदुनंदन लाल वर्मा द्वारा सोशल मीडिया पर डाले गए वीडियो में हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की सामग्री समाज में तनाव और वैमनस्य फैलाने का कार्य करती है।
तहरीर में प्रशासन से मांग की गई है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाए और भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जाए।
इस दौरान राहुल कुमार, अनुज कुमार, श्याम कुमार, अभिषेक कुमार सहित अन्य लोग भी मौजूद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें