March 17, 2026 8:53 am

एसडीएम द्वारा वार्डों में साफ-सफाई व्यवस्था और एंटी लार्वा छिड़काव का किया गया निरीक्षण

कछौना/हरदोई। रविवार को उपजिलाधिकारी द्वारा नगर पंचायत कछौना पतसेनी में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान माह के अंतर्गत वार्ड संख्या 5 ठाकुरगंज, वार्ड संख्या 2 काशीनगर एवं वार्ड संख्या 3 सदर बाजार में साफ-सफाई व्यवस्था और एंटी लार्वा छिड़काव का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सफाई कर्मचारी मौजूद पाए गए। सफाई व्यवस्था सही पाई गई। इसके साथ ही साथ लोगों से फीडबैक लिया और सफाई कर्मचारियों को सफाई व्यवस्था हेतु दिशा निर्देश भी दिए। वार्ड संख्या 6 कछौना चौराहा पश्चिमी में सरकारी भूमि पर अवैध रुप से रखे गए दुकानों का निरीक्षण करते हुऐ उन्हें तत्काल हटवाए जाने के निर्देश दिए।
इस निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी रेणुका यादव, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल, लिपिक जेबी सिंह तथा नगर पंचायत कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें