March 17, 2026 9:30 am

शादी के आठ दिन पूर्व युवक ने की आत्महत्या, परिजनों में मातम

मल्लावां/हरदोई।संदिग्ध हालत में युवक ने पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हरदोई भेजा है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव लच्छीपुर निवासी राहुल 20 पुत्र रामदास सोमवार की रात करीब 8 बजे खाना खाने के बाद घर से बाहर निकल गया। देर रात तक घर ज़ब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। लेकिन उसका पता नहीं चला। मंगलवार की सुबह मृतक के ताऊ हरदेव खेतों की ओर गए तो गांव निवासी एक व्यक्ति के बाग मे सिरसा के पेड़ में रस्सी से उसका शव लटकता देख उनके होश उड़ गए। मौत की खबर मिलते हीं परिजनों मे कोहराम मच गया। घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए हरदोई भेजा है। मृतक खेतीबाड़ी करता था वह तीन भाइयों में व एक बहन में सबसे बड़ा था। कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।  रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक की शादी उन्नाव जनपद के थाना आसीवन के गांव सुभानीखेड़ा निवासी युवती से तय थी। 16 फरवरी को  तिलक की रस्म पूरी हो चुकी थी।  बारात 2 मई को जानी थी। परिजनों ने बताया शादी के कार्ड बांटे जा चुके हैं। बारात को लेकर तैयारियां चल रही थी। इसी बीच अचानक राहुल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिससे बारात की खुशियां मातम में बदल गई। शादी के कुछ दिन पूर्व हीं आत्महत्या की बात लोगों के गले से नीचे नहीं उतर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें