March 17, 2026 5:27 am

फोन छीनने का विरोध करने पर बदमाशों ने युवक पर चाकूओ से किया हमला

पाली/हरदोई।फोन छीनने का विरोध करने पर बदमाशों ने युवक पर चाकुओं से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। शोरशराबा सुनकर पास में मौजूद लोगों ने एक बदमाश को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। राहगीरों की मदद से घायल को पाली पीएचसी लाया गया जहाँ उसका उपचार किया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को जेल भेज दिया है।
पाली थाना क्षेत्र के गौहना निवासी धर्मेंद्र ने बताया कि शनिवार शाम 6 बजे वह रूपापुर से पैदल गांव जा रहा था। इसी दौरान धीरू धुलाई सेंटर के पास पीछे से आये तीन बाइक सवार बदमाशों ने उससे फोन छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर बदमाशों ने उसकी गर्दन और पीठ पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। शोरशराबा सुनकर पास मौजूद लोगो ने एक बदमाश को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। घायल को आननफानन में पाली पीएचसी लाया गया जहाँ उसका उपचार किया गया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम आलोक पुत्र भूरे सिंह निवासी रामापुर बझेड़ा थाना अल्लाहगंज जनपद शाहजहांपुर बताया है।  आरोपी को जेल भेज दिया गया है जल्द ही बचे हुए दोनो आरोपियों को पकड़कर जेल भेज दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें