March 17, 2026 7:14 am

कुल 98 वार्डो में व्यक्तिगत स्वच्छता के उपायों हेतु जागरूकता अभियान चलाया गयाः- जिलाधिकारी

हरदोई।जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने बताया है कि 13 जुलाई 2022 को जनपद में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अन्तर्गत आज नगरीय निकायों के 243 वार्डो में से 116 वार्डो में फागिंग/लार्वी साइड का छिड़काव किया गया। सभी वार्डो में नालियों की सफाई की गयी, कचरे का निस्तारण किया गया। सभी वार्डो में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध है। कुल 98 वार्डो में व्यक्तिगत स्वच्छता के उपायों हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद के सभी क्षेत्रों में साफ सफाई के साथ साथ झांड़ी कटाई का कार्य भी किया जा रहा है, ताकि स्क्रबटाइफस को पनपने से रोका जा सके। आशा द्वारा प्रत्येक बुधवार व शनिवार को वीएचएनडी सत्रो पर संचारी रोग नियंत्रण के सम्बन्ध में बैठके की जा रही है। आशा द्वारा आज 31242 लोगो को क्लोरीनेशन डेमो एवं संचारी रोगो से बचाव हेतु जागरूक किया गया। कुल 246 घरों में सोर्स रिडक्शन का कार्य किया गया है। 1243 कन्टेनर्स खाली करवाये गये अभी तक कोई पॉजिटिव कन्टेनर नही पाया गया। उन्होने कहा कि संचारी रोगो से बचाव हेतु लोग अपने आस पास साफ सफाई रखे, और अन्य लोगो को भी जागरूक करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें