March 18, 2026 9:39 am

शराब के नशे में धुत एक युवक ने गलत नियत से मासूम बच्ची को पकड़ा

पाली,हरदोई।थाना क्षेत्र के एक गाँव मे सहेली के साथ बकरी चराने गई एक मासूम बच्ची को शराब के नशे में धुत एक मनचले युवक ने पकड़ कर अश्लील हरकतें शुरू कर दी, रोने चिल्लाने की आवाज सुनकर खेतों की रखवाली कर रहे लोगों ने युवक को पकड़ कर जमकर धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया।पाली थाना क्षेत्र की रूपापुर पुलिस चौकी के अंतर्गत रहतौरा गांव निवासी रामलडैते कश्यप ने के मुताबिक बुधवार को करीब 12:00 बजे के आसपास मेरी 8 वर्षीय पुत्री उषा व 11 वर्षीय भांजी लक्ष्मी के साथ खेतों में बकरी चरा रही थी इसी दौरान क्षेत्र के धौरिलिया गांव निवासी प्रदीप पुत्र महेंद्र सिंह नशे की हालत में टहलते हुए आया और भांजी लक्ष्मी को पकड़ कर अश्लील हरकतें करने लगा रोने चिल्लाने की आवाज सुनकर गन्ने की रखवाली कर रहे गांव निवासी गोपाल कश्यप ने मौके पर पहुंचकर बच्चे को छुड़ाया, देखते ही देखते मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई, ग्रामीणों ने भाग रहे आरोपी युवक को दौड़ाकर पकड़ कर जमकर धुनाई की, उसके बाद पुलिस को सौंप दिया। चौकी इंचार्ज सुरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी युवक को पकड़ कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें