March 16, 2026 2:29 am

एमएलसी के प्रयास से पलिया डीह को पर्यटन स्थल की मिली स्वीकृत

शीघ्र शुरू होगा कार्य
कछौना,हरदोई।सदस्य विधानपरिषद अशोक अग्रवाल के अथक प्रयास से कछौना में स्थित पलिया डीह ऐतिहासिक एवं  पौराणिक स्थल शासन से पर्यटन विभाग से स्वीकृत हो गया है। जिससे पलिया डीह को जाने के लिए संपर्क मार्ग व सौंदयीकरण कार्य कराया जाएगा। जिससे ऐतिहासिक धरोहर को नई पहचान मिलेगी।
विकासखंड कछौना की ग्राम सभा कछौना देहात में पलिया डीह स्थान स्थित है। जिसका इतिहास लगभग 100 वर्ष पुराना है। देवी जी का स्थान है। इस स्थान के अंतर्गत 100 बीघा भूमि ग्राम प्रधान मोहम्मद नसीम के प्रस्ताव पर सदस्य विधान परिषद अशोक अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर पर्यटन की दृष्टि से विकसित कराए जाने की मांग की थी। जिस पर शासन से प्रस्ताव स्वीकृत हो गया है। पर्यटन विभाग से धनराशि स्वीकृत हो गई है। स्थान पर जाने के लिए दोनों तरफ की सड़कों का निर्माण कार्य कराया जाएगा। सौंदर्यीकरण के सभागार सामुदायिक शौचालय, विद्युतीकरण, हाई मास्ट लाइट, वृक्षारोपण आदि कार्य कराया जाएगा। पर्यटन की दृष्टि से नई पहचान मिलेगी। पर्यटन विभाग की टीम ने स्थलीय निरीक्षण कर आख्या शासन को भेज दी। शीघ्र कार्य चालू हो जाएगा। सदस्य विधान परिषद अशोक अग्रवाल के इस कदम की सभी क्षेत्र के लोग सराहना कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें