March 5, 2026 9:32 am

रिवायती अंदाज में निकला जुलूस ए मोहम्मदी, मरहबा या मुस्तफा से गूंजा बिलग्राम

सय्यद उवैस मुस्तफा वास्ती ने दिया पैगाम, रहमत नहीं बन सकते तो किसी के लिए ज़हमत भी न बनो*

*कमरुल खान*

बिलग्राम हरदोई ॥ जश्न ए ईद मिलादुन्नबी का जुलूस अपनी परंपरागत अंदाज में धूमधाम से निकाला गया ।

कस्बे में इस्लाम के पैगम्बर मोहम्मद साहब के जन्म दिन पर जुलूस ए मोहम्मदी निकाला गया । नगर सहित क्षेत्र भर क़ी विभिन्न अन्जुमनो और लोगों ने अपने अपने घरों को रोशनी से जगमग कर दिया। जुलूस से पहले जगह जगह मिलाद की महफिलें सजाई गयी ।जिसमे उलमा ए किराम ने हजरत मोहम्मद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए औऱ अपनाए रास्ते पर चलने पर जोर दिया ।

सुबह साढे नौ बजे जुलूस ए मोहम्मदी मोहल्ला मैदानपुरा स्थित खानकाह सुगरविया से निकाला गया जो अपनी रिवायती रास्तों से होकर मरहबा या मुस्तफा और सरकार की आमद मरहबा की सदाएं बुलंद करता हुआ बड़ा चौराहा बिलग्राम पहुंचा जहां पर जुलूस की रहनुमाई कर रहे नगर के सय्यद उवैस मुस्तफा वास्ती ने जुलूस को संबोधित किया और कहा आज हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम का यौमे पैदाइश है हमारे नबी सारे आलम के लिए रहमत बन के आये हैं । हम सब को भी चाहिए कि हम किसी के लिए रहमत नहीं बन सकते तो ज़हमत भी न बने ।

इस दौरान हिंदू समुदाय के कयी संभ्रांत व्यक्तियों ने उनका फूल माला पहना कर स्वागत किया। जुलूस में जगह-जगह कई समाजसेवियों ने इंस्टाल लगा कर तबर्रुकात भी तकसीम किये पुलिस विभाग के अधिकारी भी चप्पे पर अपनी नजर बनाए रहे यहां तक कि एडिशनल एसपी अनिल कुमार भी बिलग्राम में चहल कदमी करते देखे गए ह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें