March 15, 2026 8:01 pm

सड़क दुर्घटना: में महिला की मौत पति पुत्र की हालत गंभीर

पाली,हरदोई।कटरा विल्हौर हाईवे पर एक कंटेनर ने वाईक में टक्कर मार दी जिसमें वाइक सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई वहीं महिला का पति व पुत्र गंभीर रुप से घायल हो गये।मंगलवार दोपहर थाना क्षेत्र के विराहेपुर गांव निवासी गोविंद अपनी पत्नी मूलकांति व पुत्र गौरव को साथ लेकर सीएचसी सवायजपुर दवाई लेने वाईक से जा रहे थे यह लोग जैसे ही सीएचसी के निकट पहुंचे तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक कंटेनर ने उनकी वाईक में जोरदार टक्कर मार दी टक्र इतनी जोरदार थी जिसमें मूलकांति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं गोविंद व गौरव गंभीर रुप से घायल हो गये जिन्हे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया  सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है वही चौकी इंचार्ज सुरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि कंटेनर को पकड लिया गया गया है चालक मौके से फरार हो गया आगे की की कार्यवाही पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें