March 17, 2026 9:17 am

पीड़ितों को न्याय दिलाना पहली प्राथमिकता – राजकुमार पाण्डेय

पाली,हरदोई। शनिवार शाम को कार्यभार ग्रहण करने के दौरान नवागंतुक प्रभारी निरीक्षक राजकुमार पाण्डेय ने कहा कि पीड़ितों को न्याय दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।आगामी निकाय चुनाव के मद्देनजर कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने कई थानाध्यक्षों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल करते हुए इधर से उधर भेज दिया इसी क्रम में थाना अध्यक्ष सुनील दत्त कौल को पाली से हटाकर बेनीगंज की जिम्मेदारी दी गई वही वाचक का कार्य देख रहे तेजतर्रार प्रभारी निरीक्षक राजकुमार पाण्डेय को पाली थाने की कमान सौंपी गई है शनिवार की शाम को अपना कार्यभार ग्रहण करते समय नवागंतुक प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि अपराध और अपराधियों पर शिकंजा कसने के साथ ही पीड़ितों को न्याय दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें