March 15, 2026 6:53 pm

ग्राम सचिवालय में महिला सशक्तिकरण के तहत महिलाओं की सुरक्षा को लेकर किया जागरूक

गोष्ठी के माध्यम से शासन/प्रशासन दे रहा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा
कछौना,हरदोई।कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार को मानव अधिकार दिवस/महिला सशक्तिकरण के अवसर पर ग्राम सचिवालय बाण में गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम प्रधान गीता देवी व पूर्व सूबेदार मेजर व एस्टेक्टर मंगल प्रसाद पाल व कोतवाली कछौना से महिला कांस्टेबल ने गांव की महिलाओं/बालिकाओं को शिक्षा और सुरक्षा के लिए किए जा रहे सरकारी प्रयासों की जानकारी दी गई। महिलाओं से आह्वान किया गया कि वे अन्याय का प्रतिकार करें तभी अपराधियों के हौसले पस्त होंगे। इन दिनों महिला सशक्तिकरण के तहत महिलाओं के सुरक्षा एवं जागरूकता को लेकर महिलाओं को प्रेरित किया जा रहा है।महिला सशक्तिकरण के तहत महिलाओं, युवतियों, छात्राओं को आत्मरक्षा के लिये जागरूक करने की मुहिम चलाई जा रही है। महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि कहीं आते-जाते यदि रास्ते में या फिर कहीं कोई मनचला आपको परेशान करें तो घबराएं नहीं। ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए आप लोग खुद एक्टिव रहे टोल फ्री नंबर पर कॉल करके तत्काल पुलिस को सूचना दें। इस दौरान उपस्थित महिलाओं को वूमेन पावर हेल्प लाइन-1090, महिला हेल्प लाइन नंबर-181, पुलिस कंट्रोल नंबर-112, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 आदि के बारे में भी जानकारी दी गई।  इस दौरान ग्रामीण महिलाओं को मिशन शक्ति अभियान व सुरक्षा व आत्मनिर्भरता के लिए बनाए गए कानून के बारे में जानकारी दी और महिलाओं के सुरक्षा व आत्मनिर्भरता के लिए बनाए गए नियम-कानून के प्रति उन्हें जागरूक किया। इस गोष्ठी में आई ग्राम प्रधान गीता देवी ने कहा कि जब तक महिलाएं आत्मनिर्भर नहीं होंगी, उनका शोषण होता रहेगा। आत्मनिर्भर होना ही समस्याओं के समाधान का प्रमुख तरीका है। उन्होंने छात्राओं को अपनी झिझक खत्म करने और समस्याओं को लेकर मुखरित होने का आह्वान करते हुए कहा कि जब तक अन्याय का प्रतिकार नहीं होगा, अपराधियों के हौसले पस्त नहीं होंगे। उन्होंने छात्राओं को अच्छी शिक्षा के लिए जागरूक करते हुए कहा कि पढ़ लिखकर नौकरी या रोजगार से ही आर्थिक सुरक्षा मिलेगी। ऐसा होते ही महिला को निर्णय लेने का अधिकार भी मिलेगा।इस अवसर पर ग्राम प्रधान गीता देवी,पूर्व सूबेदार मेजर व एस्टेक्टर मंगल प्रसाद पाल, कोतवाली कछौना की महिला कॉन्सटेबल ,दीपाली सिंह, पल्लवी द्विवेदी, अंजली रावत, मोहिनी, पूजा सिंह, कांस्टेबल, राजीव सहित गांव की महिलाएं व बालिकाएं मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें