March 14, 2026 1:32 am

सामूहिक विवाह में एक दूजे के थामें 98 जोड़ों ने हांथ

बिलग्राम हरदोई।मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बिलग्राम तहसील में सोमवार को  98 जोड़ों का विवाह रीति-रिवाज से कराया गया. इसमें मुस्लिम परिवार के लोग भी शामिल रहे. इन्हें गृहस्थी की जरूरत का सामान भी उपहार स्वरूप दिया गया. सामूहिक विवाह का आयोजन दुलारे गेस्ट हाउस  परिसर में सम्पन्न हुआ.  विधायक आशीष सिंह आशु एसडीएम राहुल कश्यप विश्वकर्मा वीडीओ एस ए काजमी नायब तहसीलदार ज्योति वर्मा  अधिशासी अधिकारी दिव्यांशी दीक्षित बिलग्राम अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार निगम सहित अन्य प्रशासनिक और सामाजिक लोगों ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया.
बिलग्राम  विधायक आशीष सिंह आशु ने कहा कि प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बिलग्राम में आयोजित इस  सामूहिक विवाह समारोह में 98 बेटियों का विवाह सम्पन्न हुआ है। उन्होंने कहा कि पहले जब किसी पिता को अपनी बेटी की शादी करनी होती थी तो आर्थिक रूप से कमजोर माता-पिता को दूसरो से ऋण लेना होता था और ऋण लेकर वह अपनी बेटी की शादी करते थे। लेकिन अब मुख्यमंत्री  द्वारा शुरू की गई  विवाह योजना से प्रदेश में आर्थिक रूप से कमजोर माता-पिता की बेटियों की शादी धूमधाम से हो रही है। प्रदेश सरकार द्वारा बेटियों के जन्म से लेकर विवाह तक के लिए चलाई जा रही योजनाओं के कारण आज प्रदेश में बेटी बोझ नहीं है, बल्कि वास्तव में लक्ष्मी है। सभी जोड़ों को विधायक ने आशीर्वाद दिया।
शादी समारोह में सभी नव दंपति को 35 हजार नकद, 10 हजार का सामग्री सहित 51 हजार शासन द्वारा खर्च किया गया. इस योजना के तहत लड़की के खाते में 35 हजार रुपये की मदद के साथ 10 हजार रुपये का उपहार दिया गया. कार्यक्रम स्थल पर भव्य टेंट भी लगाया गया था. शादी में उपहार स्वरूप सभी जोड़ों को सूटकेस, स्टील के बर्तन और ड्रम के साथ गृहस्थी से जुड़े समान भी दिए गए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें