March 18, 2026 9:51 am

शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र में होगा विकास,4 करोड़ 58 लाख की मिली सौगात

4 करोड़ 58 लाख की लागत से शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र में होगा विकास,
राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने दी सौगात
शाहाबाद/हरदोई।उत्तर प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री एवं शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र की विधायक रजनी तिवारी ने विधानसभा क्षेत्र शाहाबाद के वाशिंदों को 4 करोड़ 58 लाख की सौगात एक बार फिर दी है जिससे क्षेत्रवासियों में प्रसन्नता की लहर है।शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र की विधायक रजनी तिवारी योगी मंत्रिमंडल में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री का पद संभाल रही हैं। उनका क्षेत्र के प्रति लगाव लगातार उनके द्वारा किए जा रहे विकास कार्य और स्वीकृत धनराशि से लगाया जा सकता है। शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र में ओवरब्रिज और मिनी स्टेडियम की सौगात देने के बाद उच्च शिक्षा मंत्री श्रीमती तिवारी ने शिक्षा के क्षेत्र में 1 करोड़ 78 लाख रूपए से स्कूल के नए भवनों के निर्माण और 2 करोड़ 80 लाख से पीएम आयुष्मान भारत हेल्थ और वैलनेस सेंटर बनाने के लिए शासन से धनराशि अवमुक्त कराई की है। शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र के गढ़ी पश्चिम,महमंद और पठकाना स्थित प्राइमरी पाठशालाओं का भवन पूरी तरह से बेकार हो गया था। इन भवनों के निर्माण के लिए 1करोड़ 78 लाख रुपए की धनराशि उच्च शिक्षा मंत्री द्वारा स्वीकृत कराई गई तथा शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र के ही गांव अरूआ पारा, ररी, सिकंदरपुर बाजार, हैदरपुर, फैजुल्ला नगर, चठिया धनवार, गौरैया कपूरपुर, नगला भगवान, कुड़रा सरैयां,पुरवा पिपरिया,चंदू पुर खैराई, शिरोमण नगर,सरायं नानक और अय्यांरी में पीएम आयुष्मान भारत हेल्थ और वैलनेस सेंटर बनाए जाने के लिए 2 करोड़ 80 लाख रुपए की धनराशि शासन द्वारा अब मुक्त कराई है।इससे पूर्व उच्च शिक्षा राज्य मंत्री ने शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र की एक खास जरूरत शाहाबाद पिहानी मार्ग पर ओवरब्रिज के निर्माण का कार्य प्रारंभ करा दिया है जो लगभग 70% पूरा हो चुका है।ठीक इसी तरह ग्राम पंचायत ककरघटा में एक मिनी स्टेडियम के निर्माण का कार्य भी लगभग अंतिम चरण में है। इसके अतिरिक्त शाहाबाद में रोडवेज बस स्टैंड के लिए उच्च शिक्षा राज्य मंत्री ने धन राशि को बढ़वाकर दो करोड़ करवा दिया जो शासन से स्वीकृत होने के बाद अवमुक्त हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें