March 16, 2026 8:17 pm

कलेक्ट्रेट में संयुक्त रसोईया मोर्चा ने चार लाख रसोइयों की 11 सूत्रीय मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन

हरदोई। जिले के कलेक्ट्रेट परिसर के धरना स्थल पर संयुक्त रसोईया मोर्चा उत्तर प्रदेश के बैनर तले चार लाख रसोइयों की 11 सूत्रीय मांगों को लेकर के जिले की रसोईया ने धरना प्रदर्शन किया।
इस धरना प्रदर्शन में मिलने वाले मानदेय को बढ़ाकर ₹10000 करने की बात कही गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन में बताया गया है कि विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन योजना के अंतर्गत लगभग चार लाख कार्यरत महिला पुरुष रसोइयों की समस्याएं व मांगे काफी समय से लंबित चल रही है धरना प्रदर्शन कर रही रसोइयों का कहना है कि प्रदेश में चार लाख कार्यरत रसोईया प्रातः 9:00 से 3:00 तक कार्य करते हैं जिसमें मिड-डे-मील बनाकर बच्चों को देना प्लेटें बर्तन धुलना रसोईया घर हैंडपंप राशन कमरा बरामदा स्कूल प्रांगण की साफ सफाई झाड़ू पोछा करना पेड़ पौधों सब्जी गार्डन की निगरानी करना सिंचाई करना और अन्य काम शामिल हैं इन सभी को ₹2000 प्रति माह मानदेय दिया जा रहा है जिसे बढ़ाकर करीब ₹10000 किया जाए पीड़ित रसोइयों को कहना है कि उन्हें भी शिक्षामित्र की भांति वेतन दिया जाए मिड डे मील में ठेकेदारी प्रथा और निजीकरण बंद किया जाए आकस्मिक एवं मातृत्व प्रसूति का अवकाश दिया जाए रसोइयों ने 11 सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें