March 15, 2026 2:14 pm

सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक एवं समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा भाग लियाजायेगा- जिलाधिकारी

प्राप्त शिकायतों का अधिकारियों द्वारा निष्पक्ष एवं त्वरित निस्तारण कराया जायेगा:- एमपी सिंह
हरदोई। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने माह जनवरी से मई 2023 तक होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस कार्यक्रम जारी करते हुए बताया कि जिसमें मेरी अध्यक्षता में आयोजित होने वाले सम्पूण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक एवं समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा स्वयं भाग लिया जायेगा।
निर्धारित सम्पूर्ण समाधान दिवस कार्यक्रम के अनुसार 21 जनवरी 2023 को तहसील शाहाबाद में जिलाधिकारी, हरदोई में मुख्य विकास अधिकारी तथा सवायजपुर में अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जायेगा। इसी तरह 04 फरवरी को सण्डीला में जिलाधिकारी, बिलग्राम में मुख्य विकास अधिकारी, हरदोई में अपर जिलाधिकारी तथा 20 फरवरी को बिलग्राम में जिलाधिकारी, सवायजपुर में मुख्य विकास अधिकारी व सण्डीला में अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजित किया जायेगा। 04 मार्च को सवायजपुर में जिलाधिकारी, सण्डीला में मुख्य विकास अधिकारी, शाहाबाद में अपर जिलाधिकारी व 18 मार्च को हरदोई में जिलाधिकारी, शाहाबाद में मुख्य विकास अधिकारी, बिलग्राम में अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तथा 01 अप्रैल को शाहाबाद में जिलाधिकारी, हरदोई में मुख्य विकास अधिकारी, सवायजपुर में अपर जिलाधिकारी, 15 अप्रैल को सण्डीला में जिलाधिकारी, बिलग्राम में मुख्य विकास अधिकारी, हरदोई में अपर जिलाधिकारी, 06 मई को बिलग्राम में जिलाधिकारी, सवायजपुर में मुख्य विकास अधिकारी, सण्डीला में अपर जिलाधिकारी और 20 मई 2023 को सवायजपुर में जिलाधिकारी, सण्डीला में मुख्य विकास अधिकारी तथा शाहाबाद में अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजन किया जायेगा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये है कि उप जिलाधिकारियों की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस में समस्त तहसील स्तरीय अधिकारी भाग लेकर प्राप्त शिकायतों का निष्पक्ष एवं त्वरित निस्तारण कराया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें