March 17, 2026 3:59 am

गन्ना लेकर ब्लॉक व चौराहा पर भाकियू ने किया प्रदर्शन

 

*छुट्टा मवेशियों समेत मांगो को लेकर बीडीओ को दिया ज्ञापन*

*कमरुल खान*

बिलग्राम हरदोई । भाकियू और भारतीय राष्ट्रीय लोक दल के संयुक्त तत्वाधान में ब्लॉक मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया इस दौरान अपनी मांगों को लेकर किसान काफी आक्रोशित दिखाई दिए ।ब्लॉक से लेकर बस स्टैंड चौराहे तक गन्ने को लेकर किसानों ने प्रदर्शन किया बाद में उन्होंने खंड विकास अधिकारी एम ए काजमी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें उन्होंने छुट्टा साड़ आवारा जानवरों की शीघ्र व्यवस्था कराने की मांग की उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा किसी निर्धारित तिथि पर जानवरों को किसी गौशाला में बंद करवाया जाए अन्यथा किसान अपने हिसाब से क्षेत्र के सारे जानवर घेरकर मुख्यालय पर लाएंगे इसके साथ ही गन्ने का दाम शासन द्वारा अभी तक नहीं बढ़ाया गया है इसलिए मुख्यमंत्री जी को किसानों द्वारा यहां से पत्र भेजे जा रहे हैं किसानों ने अपनी तीसरी समस्या को बताते हुए कहा कि किसानों को यूरिया खाद के लिए लंबी लाइन लगानी पड़ रही है उसके बावजूद भी खाद नहीं मिल रही है।क्षेत्र में बिजली रात के बजाय अगर दिन में दे दी जाये तो किसान अपने खेत की सिंचाई दिन में कर सकें। इस दौरान भाकियू के जिलाध्यक्ष राज बहादुर यादव और आर एल डी के अध्यक्ष महेश सिंह सहित काफी संख्या किसान प्रदर्शन में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें