March 17, 2026 7:08 am

बिलग्राम, आर्थिक तंगी ने ली मजदूर की जान

बिलग्राम हरदोई ।। आर्थिक तंगी के चलते मजदूर ने पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है फरवरी में उसकी बेटी की बारात आनी थी परिजनों के मुताबिक मजदूर शादी में होने वाले खर्च को लेकर परेशान था बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के रडैना हबीब नगर निवासी रामकिशन 44 मजदूरी करता था उसके परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटे और तीन बेटियां हैं रामकिशन देर शाम को घर से निकला और गांव के बाहर नीम के पेड़ में मफलर का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली बड़ी बेटी सीमा ने पुलिस को बताया कि 22 फरवरी को उसकी शादी होनी है आर्थिक तंगी के चलते किशन परेशान रहते थे उन्हें शादी में होने वाले खर्च की चिंता सता रही थी इस कारण वो कुछ दिनों से गुमसुम से रह रहे थे फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें