March 17, 2026 4:07 am

समुदाय विशेष की प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की घरवालों पर हत्या का आरोप ,पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

हरदोई।जिले में एक दूसरे संप्रदाय की युवती से प्रेम संबंध के कारण देर रात उसके घर पर मिलने गए प्रेमी को युवती के घरवालों द्वारा पिटाई करने के बाद छत से फेंक कर मार डालने का आरोप लगा है। दोनों में कई वर्षों से प्रेम संबंध थे। युवक अपने भाई की शादी में शामिल होने दो दिन पूर्व दिल्ली से घर आया था।आरोप है कि अपनी प्रेमिका के फोन से बुलाने पर वो देर रात उससे मिलने उसके घर पहुंच गया। जहां परिवार के लोगों ने उसे देखने के बाद पकड़ कर मारने पीटने के बाद हत्या करने के लिए उसे तीन मंजिल से फेक दिया।नीचे गिरने से प्रेमी की मौत हो गयी।मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के बाद घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।पुलिस ने इस मामले में दूसरे समुदाय से जुड़े प्रेमिका के कुछ परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
पुलिस के अनुसार पूरे मामले में परिजनों द्वारा दी गयी तहरीर के अनुसार जांच करके अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
हरदोई के कोतवाली देहात इलाके में काशीराम कॉलोनी के ब्लॉक 17 के सामने देर रात उस समय शोरगुल मच गया जब इसी काशीराम कॉलोनी के रहने वाले 30 साल के आनंद उर्फ कल्लू नीचे सड़क पर गिरा पाया गया। परिवार के लोग उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। मृतक के भाई अभिलाष का आरोप है कि उसके भाई का पड़ोस के रहने वाले सगीर की पुत्री फिजा उर्फ मुन्नी से पिछले कई सालों से प्रेम संबंध था।इधर 2 दिन पहले ही उसका भाई उसकी शादी में शामिल होने के लिए दिल्ली से घर आया था। भाई के मुताबिक,उसके भाई आनंद के मोबाइल पर देर रात में उसकी प्रेमिका  फिजा का फोन आया।जिसके बाद उसका भाई उससे मिलने देर रात उसके यहां चला गया।जिसे उसने रोकने की कोशिश की और जाने से मना भी किया लेकिन उसके बाद भी उसका भाई जब चला गया और कुछ देर नही लौटा तो वो भी उसे देखने गया।मृतक के भाई के अनुसार, फिजा के घर की छत पर उसकी मां और बाप के साथ एक अन्य व्यक्ति को अपने भाई को पीटते देखा जब उसने शोर किया तो उन लोगों ने उसे छत से नीचे फेंक दिया।मृतक के भाई के अनुसार, उसके भाई का बीते 10 सालों से फिजा से प्रेम संबंध था। फिजा के पहले पति से तलाक हो चुका था जिसके बाद उसका परिवार उसकी दोबारा शादी कर रहा था लेकिन उसका भाई दोबारा शादी में बाधक बन रहा था।इसी वजह से उसकी प्रेमिका के जरिये उसे घर से बुलाया गया जहां पर घर वालों ने उसे मारने पीटने के बाद छत से फेंक कर उसकी हत्या कर दी।छत से गिरने के बाद परिवार के लोग उसे लेकर अस्पताल आए जहां पर रास्ते में उसकी मौत हो गई ।मामला दो संप्रदायों के बीच से जुड़ा होने के बाद घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की प्रेमिका के कुछ घर वालो को पूंछताछ के हिरासत में लिया है।पुलिस फिलहाल उनसे पूछताछ भी कर रही है।पुलिस के मुताबिक, मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।परिवार वालों की तहरीर के अनुसार पूरे मामले में जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें