March 16, 2026 2:35 am

श्री सरस्वती सदन का सारस्वत सम्मान समारोह संपन्न

हरदोई।प्राचीनतम साहित्यिक संस्था “श्री सरस्वती सदन” का”सारस्वत सम्मान” समारोह रफी अहमद किदवई इंटर कॉलेज के पुष्प गिरी सभागार में शिक्षा साहित्य और हिंदी संवर्धन के साथ ही राष्ट्रीय व सामाजिक चेतना के विचारों एवं संकल्पों के बीच हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति खेमकरण ने विभिन्न क्षेत्रों में सेवारत जनपद की विशिष्ट विभूतियों, सेवानिवृत्त, रिसर्च सेंटर न्यायमूर्ति शैलेंद्र सक्सेना राज्यसभा के संयुक्त सचिव महेश चंद्र तिवारी, राजीव गांधी कैंसर एंड रिसर्च सेंटर नई दिल्ली के न्यूरो सर्जन डॉक्टर आई सी प्रेम सागर, साहित्यकार फरीद बिलग्रामी के साथ पूर्व डीएम व साहित्यकार अवधेश कुमार सिंह राठौर को स्मृति चिन्ह के साथ शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।सदन की महिलाओं पर केंद्रित पत्रिका वाणी के मातृशक्ति विशेषांक का विमोचन भी हुआ।मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति खेमकरण ने पत्रिका वाणी के मातृशक्ति विशेषांक का विमोचन किया। राज्यसभा के संयुक्त सचिव महेश चंद तिवारी ने पुस्तकालयों को देश व समाज और मानव विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। पूर्व जिला अधिकारी अवधेश कुमार सिंह राठौर ने सेवाकाल के दौरान से लेकर वर्तमान तथा जिले से अपने जुड़ाव को रेखांकित किया। साहित्यकार फरीद उद्दीन अहमद फरीद बिलग्रामी ने कहा, इतिहास अपने अनजाने पहलू का रेखांकन राष्ट्र व समाज की तत्कालीन सुनहरी यात्रा का साक्षी होता है। वाणी पत्रिका की संपादक कंचन बाजपेई ने आधी आबादी अर्थात महिलाओं की प्रगति के लिए बेटियों की शिक्षा और नारियों को खुले अवसर देने की बात कही। अतिथियों का स्काउट बैंड के साथ रफी अहमद किदवई विद्यालय के छात्रों ने सदन अध्यक्ष अरुणेश के साथ स्वागत किया।सारस्वत समारोह को सफल बनाने में प्रोफ़ेसर अखिलेश बाजपेई, श्रवण कुमार मिश्रा, कुलदीप द्विवेदी, अतुल टंडन, गिरीश डीडवानिया, सरिता अग्रवाल ,सीमा मिश्र के अलावा कालेज प्रधानाचार्य डॉ अमित कुमार वर्मा, रामानंद तिवारी, ऋषि तिवारी, महेश मिश्रा व दीपक दुबे का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें