March 16, 2026 10:58 pm

प्राइवेट बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मृत्यु,

बाइक चालक गंभीर रूप से घायल

कछौना, हरदोई।* लखनऊ पलिया हाईवे पर बाइक सवारों को प्राइवेट बस ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मृत्यु हो गई। चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस दुर्घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार युवक चालक अनीश सिंह पुत्र अवधेश निवासी बड़ौवा थाना सुरसा व अपने दो साथी गोधन पुत्र श्यामाचरण निवासी कछौना व महेंद्र पुत्र रामस्वरूप निवासी बड़ौवा थाना सुरसा संडीला से घर जा रहे थे। इसी दौरान वृहस्पतिवार की अपराह्न औद्योगिक क्षेत्र फेस-2 चौकी के सामने पीछे से आ रही तेज गति प्राइवेट बस ने जोरदार टक्कर बाइक में मार दी। जिसमें दो युवक गोधन व महेंद्र की मौके पर दर्दनाक मृत्यु हो गई। चालक अनीश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। यह पूर्व प्रधान अवधेश सिंह के पुत्र है। पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना में भर्ती कराया। इस घटना को वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रमोद यादव ने अपनी टीम के साथ पहुंचकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वर्तमान समय में हाईवे निर्माण में कार्यदाई संस्था द्वारा जमकर मानकों को ताक पर रखकर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। सड़क निर्माण में आवश्यक सुरक्षा उपाय नहीं किए गए। जिसके चलते आय दिन आम जनमानस सड़क दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।

 

रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें