March 15, 2026 2:48 pm

रात में बाग से सागौन के दस पेड़ काट लें गये चोर

रात में बाग से सागौन के दस पेड़ काट लें गये चोर

पांच लाख रूपये की बताई गई कीमत

चोरी की इस घटना से हड़कंप

दिलावरपुर में बाग से काटे गए सागौन की पेड़ों की जड़ें

शाहाबाद हरदोई । बीती रात चोरों ने नगर क्षेत्र के एक भाग से सागौन के 10 पेड़ चोरी करके काट लिए और आराम से चलते बने। सागौन की लकड़ी की कीमत पांच लाख बताई गई है। चोरी की इस घटना के बाद से हड़कंप की स्थिति है। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दिलावरपुर निवासी नबी जान अहमद पुत्र अली रजा खान के अनुसार शाहाबाद चक्कात बाहर आम का भाग है। जिसमें सागौन के पेड़ भी खड़े हुए हैं। नबी जान अहमद के अनुसार 21 जुलाई की रात्रि में अज्ञात चोरों ने पांच लाख कीमत के 10 पेड़ सागौन के काट डाले और लेकर चंपत हो गए। सुबह जब वह बाग पहुंचा तो उसे कटे हुए पेड़ों की जड़ें दिखाई दी तो वह तंग रह गया। उसने काफी जानकारी की परंतु पता नहीं चल सका। घटना की लिखित तहरीर नबी जान अहमद द्वारा कोतवाली में दी गई है। फिलहाल चोरी की इस बड़ी घटना से हड़कंप की स्थिति है। आपको बता दें इससे पूर्व नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष राशिद खान के बाग से भी कुछ पेड़ चोरी करके चोरों द्वारा काट लिए गए थे जिसका आज तक सुराग नहीं लग सका। इससे स्पष्ट होता है कि कोई बड़ा गैंग महंगी और कीमती लकड़ी की चोरी करने में सक्रिय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें