जनता के विश्वास के बदले भाजपा ने दी मंहगाई- जीतलाल सरोज


हरदोई। कांग्रेस कमेटी शाहाबाद के अध्यक्ष निकेश सिंह यादव द्वारा शाहाबाद की जिला पंचायत सीटों पर बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी और कृषि कानूनों के विरोध में मोटरसाइकिल रैली व चौपाल का आयोजन किया गया।ग्राम नसयोली डामर में चौपाल लगाकर जनता को भाजपा सरकार की किसान मजदूर विरोधी नीतियों के बारे में बताया गया। जिसमें मुख्य अथिति प्रदेश कांग्रेस सचिव जीतलाल सरोज मौजूद रहे।मुख्य अतिथि जीतलाल सरोज ने कहा कि जनता के विश्वास के बदले भाजपा ने दी मंहगाई, बेरोजगारी और काले कृषि कानून।जिला उपाध्यक्ष डॉ अजीमुश्शान ने कहा कि भाजपा ने किसान मजदूरों से वोट लेकरपूंजीपतियों के लिए काम किया।दो इस अवसर खुशीराम राजपूत,वीरपाल,रोहित यादव,अमरपाल सिंह, वेदपाल, अब्दुल रहमान खान, अनुज वर्मा, संजीव कुमार, निशांत आदि साथी मौजूद रहे।

About graminujala_e5wy8i

Check Also

सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया

बिलग्राम हरदोई ।। पूर्व मुख्यमंत्री और कन्नौज सांसद अखिलेश यादव के जन्म दिन के शुभ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *