March 30, 2026 10:02 pm

विद्यालय में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

बिलग्राम (हरदोई), 30 मार्च 2026: स्थानीय विद्यालय श्री सीताराम सरस्वती विद्या मंदिर, बिलग्राम में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह बड़े ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में एन राम (एस.डी.एम.) बिलग्राम उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियाँ भी व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला प्रचारक कमलेश, तथा नगर प्रचारक अभिषेक ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। विद्यालय के प्रधानाचार्य ब्रह्मचारी व मंगतराम द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत एवं परिचय कराया गया।


कार्यक्रम के दौरान मेधावी छात्रों को पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। विद्यालय के प्रबंधक नीरज गुप्ता ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया।
समारोह का संचालन श्री रामलखन द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया। पूरे कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों की सक्रिय सहभागिता रही, जिससे वातावरण आनंदमय बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें