April 3, 2026 10:13 pm

तीन दिनों में 24 वाहन सीज, नियमों के सख्त पालन से मचा हड़कंप

बिलग्राम, हरदोई। नगर क्षेत्र में इन दिनों यातायात नियमों के सख्त अनुपालन के चलते वाहन चालकों में हलचल मची हुई है। बिना आवश्यक कागजात के वाहन चलाने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है, जिससे लोगों में जागरूकता के साथ-साथ सतर्कता भी बढ़ी है।
यातायात प्रभारी टीएसआई रामसजीवन के नेतृत्व में अभियान चलाकर नए माह की शुरुआत से ही सख्ती बरती जा रही है। 1 अप्रैल को 10 वाहनों को सीज किया गया, जबकि 2 अप्रैल को 11 और 3 अप्रैल को दोपहर तक 3 वाहनों पर कार्रवाई की गई। इस तरह तीन दिनों में कुल 24 वाहन सीज किए जा चुके हैं।
कार्रवाई के दौरान जिन प्रमुख कारणों से वाहन सीज किए गए, उनमें बिना वैध कागजात, फिटनेस प्रमाण पत्र का अभाव, ड्राइविंग लाइसेंस न होना, नंबर प्लेट की कमी और क्षमता से अधिक सवारी बैठाना शामिल हैं।
प्रशासन की इस सख्ती का उद्देश्य सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें