April 5, 2026 6:25 am

संस्कारयुक्त शिक्षा से ही बच्चे बनेंगे बेहतर राष्ट्रनिर्माता

बिलग्राम हरदोई। ।नगर स्थित एस.डी. पब्लिक स्कूल में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में क्षेत्रीय विधायक आशीष सिंह आशू ने कहा कि बच्चे राष्ट्र के भविष्य निर्माता हैं और उनके सर्वांगीण विकास के लिए संस्कारित शिक्षा अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि ऐसे विद्यालय बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार भी प्रदान कर रहे हैं।


कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने आकर्षक रंगारंग एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिससे उपस्थित सभी लोग मंत्रमुग्ध हो गए। इस अवसर पर जूनियर वर्ग में अक्षरा, अंशिका और याशी गुप्ता को पुरस्कृत किया गया, जबकि प्राइमरी वर्ग में रौनक, अभिनेंद्र, एलिजा, अक्सा खान, सार्थक और अनुश्रेष्ट को सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दीक्षा, दीपेंद्र और तरुण को भी विधायक द्वारा सम्मान दिया गया।


विधायक आशीष सिंह आशू ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन उनकी प्रतिभा को निखारने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने सभी छात्रों को निरंतर आगे बढ़ने और अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया।


विद्यालय के प्रबंधक डॉ. कपिल देव त्रिपाठी ने विधायक आशीष सिंह आशू के साथ-साथ स्थानीय पत्रकारों और गणमान्य नागरिकों का सम्मान किया। कार्यक्रम में विद्यालय के स्टाफ सदस्य—अखिलेश तिवारी, कुलदीप त्रिपाठी, कुसुम त्रिपाठी, अनुपम मौर्या, शालिनी श्रीवास्तव, अनूप तिवारी, वंशिका, चांदनी, भावना, कल्पना यादव और शीलू—की सक्रिय भागीदारी रही।


इसके अतिरिक्त नगर के वरिष्ठ जनों में प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव, अनिल कपूर, रामनारायण शुक्ला, प्रमेश तिवारी, प्रदीप गुप्ता, मयंक बाजपेई और नीरज गुप्ता सहित अनेक लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें