April 8, 2026 10:01 pm

बिलग्राम में चोरी की खबर अफवाह साबित, दुकानदारों के बाद पुलिस ने भी किया खंडन

बिलग्राम (हरदोई)। कस्बे में एक किराना दुकान में चोरी की सोशल मीडिया पर वायरल खबर जांच के बाद अफवाह साबित हुई। दुकानदारों के स्पष्टीकरण के बाद पुलिस ने भी मामले में कोई चोरी न होने की पुष्टि की है।
दुकानदार इमरान और आशीष ने बताया कि उनकी दुकान पर किसी प्रकार की चोरी या नुकसान नहीं हुआ है। उनके अनुसार, शाम करीब 5 बजे उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध व नशे की हालत में लोग दुकान के पास खड़े हैं और तोड़फोड़ की कोशिश कर रहे हैं। जब वे मौके पर पहुंचे, तब तक वे लोग वहां से जा चुके थे।
दुकानदारों का कहना है कि मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने उनका वीडियो बनाकर बयान लिया और उन्हें यह कहा गया कि यदि वे चोरी की बात बताएंगे तो उन्हें सरकारी सहायता मिल सकती है। इसी बहकावे में आकर उन्होंने गलत बयान दे दिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
वहीं, पुलिस ने भी मामले की पुष्टि करते हुए अफवाहों पर विराम लगाया है। कस्बा इंचार्ज अजय तोमर ने बताया कि उन्होंने दोनों व्यक्तियों से मिलकर जानकारी ली, जिसमें यह स्पष्ट हुआ कि उनकी दुकान में कोई चोरी नहीं हुई है।
दुकानदारों ने लोगों से अपील की है कि वे अपुष्ट खबरों पर विश्वास न करें। इस घटना ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक सूचनाओं को लेकर सतर्क रहने की जरूरत को उजागर किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें