सुहागिन महिलाओं ने अपने सुहाग की सलामती के लिए की वटवृक्ष की पूजा

पाली,हरदोई। सौभाग्यवती स्त्रियों ने अपने पति की सलामती और लंबी उम्र के लिए जेष्ठ मास की अमावस्या के दिन व्रत रखकर वट वृक्ष की पूजा अर्चना की। इस व्रत को सर्वप्रथम देवी सावित्री ने किया था। उन्होंने अपने सतीत्व और व्रत के पुण्य प्रताप से यमराज को अपने पति सत्यवान के प्राण वापस करने के लिए मजबूर कर दिया था तभी से सौभाग्यवती स्त्रियां अपनी पति की सलामती के लिए इस व्रत को करती चली आ रही हैं।
ज्येष्ठ मास की अमावस्या के मौके पर सुहागिन महिलाओं ने अपने सुहाग की सलामती के लिए व्रत रखा। झमाझम बारिश के बीच गुरुवार को सुबह ही स्नान करने के पश्चात सज धज कर सुहागिन महिलाओं ने समूह के साथ बरगद के वृक्ष की पूजा अर्चना की, साथ ही सत्यवान सावित्री की कथा को श्रवण किया। ऐसी मान्यता है कि इस व्रत को सर्वप्रथम देवी सावित्री ने किया था जिसके पुण्य प्रताप की दम पर ही उन्होंने अपने पति सत्यवान की आयु पूर्ण होने के बाद पति के प्राणो को लेकर जा रहे यमराज को सत्यवान के प्राण को वापस करने के लिए मजबूर कर दिया था तभी से इस व्रत को करने की या परंपरा चली आ रही है।

About graminujala_e5wy8i

Check Also

सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया

बिलग्राम हरदोई ।। पूर्व मुख्यमंत्री और कन्नौज सांसद अखिलेश यादव के जन्म दिन के शुभ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *