March 12, 2026 2:14 pm

कार्ययोजना के अनुसार समस्त वार्डो में साफ-सफाई  एवं सेनीटाईजेशन कार्य सम्पादित कराया गयाः-सूर्य मणि त्रिपाठी

कार्ययोजना के अनुसार समस्त वार्डो में साफ-सफाई  एवं सेनीटाईजेशन कार्य सम्पादित कराया गयाः-सूर्य मणि त्रिपाठी
1जुलाई से दिनांक 22 जुलाई तक कुल 25372 लोगों को क्लोरिनेशन डेंमों के अन्तर्गत जागरूक किया गयाः-मुख्य चिकित्सा अधिकारीे
हरदोई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी सूर्यमणि त्रिपाठी ने बताया है कि जनपद में चलाये जा रहे संचारी रोग नियंत्रण अभियान/दस्तक अभियान के अन्तर्गत 23 जुलाई को जिला मलेरिया अधिकारी हरदोई की टीम द्वारा ग्राम अछुआपुर ब्लाक हरियावां में सघन फॉगिंग कार्य एवं शहरी क्षेत्र आजाद नगर हरदोई में लार्वीसाइडल का छिड़काव व सोर्स रिंडक्शन का कार्य भी कराया गया। नगर पालिका व नगर पंचायतों द्वारा 154 वार्डो में फॉगिंग करायी गयी और 243 वार्डो में नाली की साफ-सफाई व कचरा निस्तारण का कार्य कराया गया। कार्ययोजना के अनुसार समस्त वार्डो में साफ-सफाई कराई एवं सेनीटाईजेशन कार्य सम्पादित कराया गया।
उन्होंने बताया है कि 22 जुलाई 2021 तक पंचायत राज द्वारा कृत कार्यवाही के अन्तर्गत 87 ग्रामों में मच्छररोधी छिड़काव, प्रतिदिन 191 ग्रामों में साफ-सफाई 443 ग्रामों में श्रमदान, 1306 ग्राम पंचायतों में झाड़ियों की कटाई, 542 ग्रामों में ग्राम प्रधानों के माध्यम से बैठकों का आयोजन, 708 ग्रामों में गढ्डों को भराकर निस्तारण, एवं 89 ग्रामों में लार्वीसाइडल का छिड़काव किया गया। शिक्षा विभाग द्वारा 3155 स्कूलों में शपथ कराई गयी एवं 2971 स्कूलों में साफ-सफाई का कार्य कराया गया। पशुपालन विभाग द्वारा कुल 671 सूकर पालकों को संवेदीकृत किया गया। कृषि विभाग द्वारा कुल 517 बैठकें आयोजित कर चूहो/छछूंदर की रोकथाम के सम्बन्ध में जनमानस को जागरूक किया गया। जिला बाल विकास परियोजना के अन्तर्गत 3463 लोगों को पोषाहार वितरित किया गया। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य विभाग द्वारा 1 जुलाई से 22 जुलाई तक कुल 25372 लोगों को क्लोरिनेशन डेंमों के अन्तर्गत जागरूक किया गया, आशा द्वारा कुल 9299 बैठकें आयोजित की गयी, जनपद में ज्वर/खांसी लक्षण वाले कुल 1966 व्यक्तियों को चिन्हित किया गया। जिला चिकित्सालय हरदोई में 01 जुलाई से 22 जुलाई तक कुल 570 मलेरिया की जांच की गयी जिसमें 13 धनात्मक पाये गये जिनका उपचार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें