March 17, 2026 2:25 am

दबंग भूमाफियाओं से प्रताड़ित लोगों ने संडीला तहसील में डाला डेरा, एसडीएम ने दिया आश्वासन

हरदोई।संडीला नगर के मोहल्ला महतवाना निवासी महेश कुमार,मोहित कुमार यादव,कुलदीप व प्रदीप आदि लोगों ने अपने पूरे परिवार के साथ उपजिलाधिकारी कार्यालय नई तहसील में डेरा डाल कर अनशन पर बैठ गए।लोगों का आरोप है कि उन्हें भू माफिया लोगों द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है।जिस भूमि पर उनका कब्जा है उस पर कई पीढ़ियों से उनके पूर्वज भी काबिज रहे हैं।लेकिन भूमाफियाओं द्वारा अनैतिक दबाव बनाने के साथ उन्हें धमकी दी जा रही है।दूसरी मुख्य बात यह है कि इस भूमि पर मुकदमा विचाराधीन है।फिर भी दबंग इन परिवारों को भूमि खाली कराने की धमकियां दे रहे हैं।
जैसे ही पीड़ितों द्वारा अनशन की जानकारी उपजिलाधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव को मिली, वह अपने ऑफिस से सीधे पीड़ितों से मिलकर उनका प्रार्थनापत्र लेकर उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें