March 5, 2026 1:35 am

बाप ने बेटे की हत्या कर शव रजबहे में फेंका,

बच्चे के लिए दूध का डिब्बा मंगाने से था नाराज
कातिल बाप को हिरासत में लेकर मासूम के शव की तलाश में जुटी पुलिस

हरदोई।जिले में एक साल के मासूम बालक के कत्ल की सनसनीखेज वारदात सामने आयी है।एक बाप ने अपने मासूम बेटे की बेरहमी से हत्या महज इसलिए कर दी कि उसे मासूम बालक के लिए दूध ना लाना पड़े।दरअसल आरोपी युवक की पत्नी ने उससे मासूम बेटे के लिए दूध का डिब्बा लाने के लिए कहा था। बस इसी बात से युवक इतना खफा हो गया कि वह मासूम को लेकर अपने घर से भाग गया। युवक ने मासूम की गला घोंटकर हत्या करने के बाद उसके शव को माइनर में फेंक दिया।पत्नी ने पूरे मामले की शिकायत इलाकाई पुलिस से की।इलाकाई पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने सारी कहानी बयां कर दी।फिलहाल पुलिस अब माइनर में मासूम बालक के शव की तलाश में जुटी है।
जिले के थाना बेहटा गोकुल इलाके के दौलतपुर गांव का है।दरअसल इसी गांव के रहने वाले अमर सिंह और बबली का बेटा हंस जिसकी उम्र महज एक साल थी।बताया जा रहा है कि अमर सिंह नशे का आदी है। विगत शनिवार को बबली ने हंस के लिए दूध का डिब्बा लाने के लिए कहा,जिस पर अमर सिंह इतना गुस्सा हो गया कि पहले उसने पत्नी के साथ मारपीट की और फिर हंस को उठा कर घर से भाग गया। इस दौरान बबली अपने बेटे को तलाश करती रही लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। बबली ने अमर सिंह को गांव के बाहर पकड़ लिया और बेटे के बारे में पूछा लेकिन उसने कुछ नहीं बताया।बबली ने मामले की सूचना इलाकाई पुलिस को दी। जिसके बाद इलाकाई पुलिस ने अमर सिंह से पूछताछ की तो उसने चौंकाने वाला खुलासा किया। अमर सिंह ने पुलिस को बताया कि उसने हंस की हत्या करने के बाद उसके शव को माइनर में फेंक दिया था और फरार हो गया। बबली की तहरीर पर पुलिस ने बेटे के कातिल बाप के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है और मासूम के शव की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मासूम बालक के शव की तलाश की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें