March 15, 2026 10:03 pm

फसल अवशेष प्रबंधन पर गोष्ठी का आयोजन 

कछौना/हरदोई। विकास खंड कछौना में सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सरेंशन के तहत न्याय पंचायत वार फसल अवशेष प्रबंधन पर गोष्ठी का आयोजन कर आम जनमानस को जागरूक किया जा रहा है।
 इस गोष्ठी के माध्यम से किसानों से अपील करते हुए कहा कि फसल अवशेष कदापि न जलाएं, फसल अवशेष जलाने से वातावरण में काफी नुकसान होता है। अवशेष जलाने से स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ता है तथा गंभीर बीमारी का अनजाने में शिकार हो जाता है। वर्तमान समय में जैविक खेती पर ध्यान देना चाहिए। अंधाधुंध उर्वरक नहीं प्रयोग करना चाहिए। किसान जानकारी के अभाव में परंपरागत खेती करने को विवश है। मिट्टी की गुणवत्ता के लिए स्वाइल हेल्थ कार्ड बनाना चाहिए। ग्राम सभा बालामऊ,बाण,नारायण देव,समसपुर,बघौड़ा,  टिकारी,गाजू, मुसलमानाबाद,सुठेना बरौली,सुन्नी,
बर्राघुमन, आदि में रोस्टर वार गोष्ठी आयोजित की जा रही हैं।
इस अवसर पर प्राविधिक सहायक मनोज कुमार, सहायक तकनीकी रोहित सिंह,राजेश्वर वर्मा, कमलेश,प्रभारी संतोष कुमार द्वारा किसानों को आधुनिक कृषि करने में बेहतर जानकारी देकर जागरूक कर रहे हैं। इस गोष्ठी में किसान बढ़-चढ़कर प्रतिभाग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें