March 11, 2026 12:23 pm

प्रेमी के साथ महिला जेवर लेकर हुई फरार,प्रेमी युवक पर मुकदमा दर्ज

हरपालपुर/हरदोई।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला चार माह पूर्व अपने प्रेमी के साथ जेवर लेकर फरार हो गई थी। इस मामले में महिला के पति ने हरपालपुर कोतवाली में तहरीर दी।जब पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। तो उसने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर महिला के प्रेमी युवक पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
हरपालपुर थाना क्षेत्र के ललुआमऊ गांव निवासी आकाश पुत्र रमाशंकर के साथ महिला जेवर लेकर 31मई की रात करीब 12 बजे फरार हो गई।वही घर पीड़ित पति ने इस मामले में हरपालपुर कोतवाली में तहरीर दी। जब पुलिस ने आरोपी युवक पर कोई कार्यवाही नहीं की तो पीडित ने न्यायालय के शरण ली। न्यायालय के आदेश पर हरपालपुर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर महिला की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें