March 17, 2026 12:15 am

रुपए छीनने का आरोप युवक पर लगाया

हरपालपुर/हरदोई।हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के नॉदखेड़ा गांव निवासी संतराम पुत्र समलू ने कुछ लोगों पर बाइक से घर जाते समय रास्ते में 49हजार रूपये छीनने का आरोप लगाया है।
नॉदखेड़ा गांव निवासी संतराम पुत्र समलू ने थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि सोमवार को उसने आर्यावर्त ग्रामीण बैंक में अपने खाते से 49हजार रूपये निकाले थे।सोमवार की शाम करीब 8 बजे सतौथा गांव के एक युवक ने उसे घर छोड़ने की बात कहकर बाइक पर बिठा लिया। कटरा बिल्हौर हाईवे मार्ग पर बद्रीपुरवा गांव के पास  उससे रुपए छीन कर फरार हो गया। पीड़ित ने मंगलवार को मामले की तहरीर थाने में दी है। प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें