March 16, 2026 3:40 am

ब्लॉक सभागार में किसान प्रदर्शनी व मेले का किया गया आयोजन

कछौना/हरदोई। ब्लॉक सभागार में बुधवार को किसान मेला व प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि सांसद अशोक रावत विशिष्ट अतिथि विधायक रामपाल वर्मा ने फीता काटकर व दीप प्रज्वलन कर शुरुआत की। ब्लॉक परिसर में विभिन्न प्रकार की प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। उप कृषि निदेशक नंदकिशोर ने कहा जागरूक किसान अच्छी फसल उत्पादन कर आमदनी को बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने कृषि विभाग की योजनाओं व पराली के बदले खाद मिलने पर जोर दिया। जिससे पर्यावरण अच्छा हो सके। सांसद अशोक रावत ने कहा सरकार किसानों की आय दोगुनी के लिए महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की, विधायक रामपाल वर्मा ने बताया प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से हमारे किसानों को जरूरत पड़ने पर खाद बीज के लिए सूदखोरों के जाल में फंसना नहीं पड़ता है। वर्तमान समय में परंपरागत खेती से आधुनिक कृषि पर ध्यान देना चाहिए। कृषि वैज्ञानिक डॉ० दीपक ने बताया मिट्टी से गुणवत्ता जांच कराकर उसके आवश्यक तत्वों को प्रयोग करना चाहिए। आवश्यक कीटनाशक का प्रयोग नहीं करना चाहिए। इससे धरती की उर्वरक शक्ति नष्ट हो जाती है। वर्तमान में खरीफ के फसल धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य वर्ष 2021- 22 के लिये 1940 रुपये प्रति कुंटल, किसान बंधु ज्यादा से ज्यादा पंजीकरण कराकर अपनी उपज का सही मूल्य प्राप्त कर सकें। विद्युत आपूर्ति सही मिलने के कारण किसानों की सिंचाई सुगम हो रही है। वही सरकार द्वारा युद्ध स्तर से रजबहा, माइनर की सिल्ट की सफाई कराई गई, जिसमें किसानों के खेत में पानी आसानी से पहुंच रहा है। इस प्रदर्शनी में खंड विकास अधिकारी एडीओ पंचायत, एडीओ कृषि शेर सिंह, कृषि रक्षा प्रभारी संतोष सिंह, संतोष कुमार वर्मा इत्यादि, दूरदराज के किसानों ने प्रति भाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें