March 12, 2026 5:13 am

सर्वसमाज के नेता थे पंडित राम औतार दीक्षित-आशीष सिंह

हरदोई।जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री स्व पं राम औतार दीक्षित जी की 17वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।
जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने कहा कि स्व पं राम औतार दीक्षित सर्वसमाज के नेता थे।हरदोई की राजनीति में आज तमाम स्थापित नेता उनके शिष्य रहे।पंडित जी के दरवाजे से कभी कोई भी निराश नहीं लौटा।लखनऊ विश्वविद्यालय से लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति में हरदोई को नई ऊंचाइयों तक ले गए।उन्होंने शाहाबाद बाईपास, शाहाबाद मंडी,पाली की मंडी,उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य व शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र से विधायक बनकर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री पद पर  रह कर विश्व बैंक से नलकूपों का जाल बिछाया,मंडी परिषद, थाना भवनों,पाली पुल का निर्माण,ग्राम परेली में भारतीय स्टेट बैंक, राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय आदि स्थापित करके विकास के तमाम कार्य किए।ऐसी महान शख्सियत को हरदोई कांग्रेस परिवार अपने श्रद्धासुमन अर्पित करता है।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष साधू सिंह, जिला उपाध्यक्ष अनुपम दीक्षित, कोथावां ब्लॉक अध्यक्ष राम औतार वर्मा, पिहानी ब्लॉक अध्यक्ष अकील खान, जिला कोषाध्यक्ष  श्रीप्रकाश मिश्रा, राजेश पाण्डेय, सर्वेश कुशवाहा, इस्लाम गाजी, शहर कोषाध्यक्ष महताब अहमद, भूपेंद्र सिंह, रमेश चन्द्र वर्मा, शिवपाल वर्मा, अनिल वर्मा, सुशील कुमार सिंह, श्यामपाल, बृजेश कुमार, श्रीराम गौतम, आदि कार्यकर्ता साथी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Marketing Hack 4U

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें